जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- पटना-टाटानगर वंदे भारत ट्रेन अब लोकल की तरह छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकने लगी है। इसके चलते रविवार रात वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय 11.55 बजे के बजाय रात 1.30 बजे टाटानगर पहुंची, क्योंकि वंदे भारत ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक कांड्रा स्टेशन पर खड़ी रही, जबकि कांड्रा में इसका ठहराव नहीं है। कोडरमा से टाटानगर के लिए वंदे भारत पर सवार एक महिला यात्री ने कहा कि लोग ज्यादा किराया देकर वंदे भारत में बुकिंग कराते हैं, लेकिन चांडिल के बाद यह ट्रेन भी लोकल बन जाती है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर तो पुरुषोत्तम और नीलांचल एक्सप्रेस है। महिला यात्री ने रेलवे से वंदे भारत को समय से चलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.