आदित्यपुर, जनवरी 15 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा नीमडीह के बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं, पीछे बैठ बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना बुधवार शाम लगभग छह बजे कांड्रा थाना क्षेत्र के चाडरी मोड़ से पहले हुई। मृतक का नाम करणो कुंभकार है। इधर, सूचना मिलने पर कांड्रा एवं सरायकेला पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जानकारी ली। बताया जाता है कि नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव निवासी करणो कुंभकार वर्तमान में बीरबांस में रहता था। वहीं रहकर रामकृष्णा फोर्जिंग कंपनी में काम करता था। टुसू मनाने अपने घर आदरडीह जा रहा था : वह बुधवार शाम टुसू पर्व मनाने अपने घर आदरडीह जा रहा था। ठंड व अंधेरा होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.