आदित्यपुर, अक्टूबर 31 -- गम्हरिया, संवाददाता। जिले के कांड्रा में छात्रा की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी और शव को बुरूडीह जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह 11 बजे जंगल में हाई टेंशन तार के नीचे से उसका शव बरामद किया। छात्रा नेहा नायक थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी निरुध नायक की पुत्री थी। वह मूल रूप से प. सिंहभूम के सोनुवा की रहनेवाली थी। बताया जाता है कि नेहा नायक (19 वर्ष) गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से कहीं निकली थी, पर दस बजे तक नहीं लौटी। सुबह 11 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने बुरूडीह जंगल में हाई टेंशन तार के नीचे उसका पत्थर से कुचला शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया व कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए स...