जहानाबाद, अप्रैल 21 -- जहानाबाद , निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों एवं शराब के कारोबारियों के खिलाफ की जा रही छापेमारी के क्रम में रविवार की रात तक पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें दो व्यक्ति पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले के आरोपित हैं। नौ की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि कल्पा, कड़ौना, विशुनगंज, भेलावर और सिकरिया थाने के पुलिसकर्मियों ने अलग - अलग जगहों पर छापेमारी की जिसमें शराब के विक्रेता और पीने के मामले में नौ लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार दो वैसे लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो थाने में पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले के आरोपित हैं। खबर के अनुसार छापेमारी के क्रम में ही अलग-अलग स्थानों से तकरीबन 220 किलो जावा महुआ नष्ट कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.