रांची, फरवरी 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में की गई। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-11) निष्ठा तिवारी और डीजीपी तदाशा मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के विभिन्न प्रावधानों का अनुपालन एवं अनुसंधान में साक्ष्य संकलन के लिए ई-साक्ष्य ऐप का सही एवं सकारात्मक प्रयोग करने से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के क्रम में निष्ठा तिवारी ने जिलों द्वारा ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग करने में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की, साथ ही नवीन आपराधिक कानून के प्रावधान के अनुरूप कांडों का निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने एवं अनुस...