मुरादाबाद, अप्रैल 3 -- खेत में काम करते समय मादा तेंदुआ और उसके तीन शावक देख कर किसान घबरा गया और उसने वन विभाग के अधिकारियों और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर वन विभाग की टीम ने जंगल में जाकर तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग की परंतु मादा तेंदुआ हाथ नहीं आई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सजग और सतर्क रहने को कहा है। ग्राम सिरसा ठाट निवासी किसान बलवीर सिंह अपने खेत में कार्य कर रहे थे तभी उनकी निगाह थोड़ी दूर गई तो वहां मादा तेंदुआ और उसके तीन शावक दिखाई दिए, जिस पर उन्होंने इसकी सूचना अन्य किसानो, वन विभाग के अधिकारियों थाना पुलिस को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मादा तेंदुआ अपने शावकों को छोड़कर भाग गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह वन विभाग की टीम और पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वहां पहुंचकर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.