मुरादाबाद, फरवरी 6 -- संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के फरियादियों को अपनी समस्याओं का निस्तारण करने का अवसर मिलेगा। जारी किए गए रोस्टर के मुताबिक शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी मुरादाबाद की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय तहसील प्रशासन एवं तहसील स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...