मुरादाबाद, मार्च 12 -- प्राथमिक विद्यालय माननगर कांठ विकास खंड छजलैट में विद्यालय के समस्त बच्चों द्वारा होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी ने बच्चों को बताया कि गीले रंगों से दूर रहे। विद्यालय में बच्चों के साथ अबीर गुलाल व प्राकृतिक फूलों से होली का पर्व मनाया गया। फूलों की खुशबू से विद्यालय का प्रांगण महक उठा। प्रधानाध्यापिका ने होली पर बच्चों को बुरी आदत छोड़ने का संकल्प दिलाया कि होमवर्क ना करना, गंदगी ना फैलाना साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना, झगड़ा ना करना, खाने की चीजों को बर्बाद ना करना, बड़ों का आदर करना, मोबाइल और टीवी का ज्यादा इस्तेमाल न करना, झूठ ना बोलना और चोरी ना करना, पढ़ाई से नहीं बचाना, स्कूल नहीं जाने के बहाने ना ढूंढना, दूसरों का मजाक नहीं उड़ाना। विद्यालय के सभी बच्चों ने बुरी आदतों को त्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.