मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- सातवें चैत्र नवरात्र पर देवी के मंदिरों में दिनभर मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। कई स्थानों पर महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर मां कालरात्रि की आराधना की। सातवें नवरात्र पर सुबह से ही मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। नगर के प्राचीन माता महाकाली मंदिर, मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, बम बटक स्थित मां काली मंदिर, श्री राम ज्योति मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर, पट्टीवाला मंदिर, घोसीपुरा शिव मंदिर, बिशनपुरा शिव मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर आदि पर मां भगवती की पूजा अर्चना की गई। कई मंदिरों पर महिला भक्तों ने देवी की आराधना करते हुए भजन कीर्तन आदि किया। माता महाकाली को प्रसन्न करने के लिए सुबह से ही चामुंडा स्थलों पर पूजा अर्चना के लिए महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.