शाहजहांपुर, अप्रैल 23 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम के बेटे शकील उर्फ नन्हे ने बुधवार सुबह अपनी नर्सरी में पत्नी को बुलाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद शकील सीधे थाने पहुंचा और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस नर्सरी पहुंची और घायल पत्नी को उठाकर सीएचसी ले गई, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कांट में केले वाली चौपाल निवासी शकील उर्फ नन्हे ने पत्नी को गोली मारने के बाद थाने में पुलिस को जो बताया वह सनसनीखेज था। पुलिस को नन्हे ने बताया कि 4 साल पहले शाहजहांपुर की रहने वाली निहार उर्फ रीना उम्र 28 वर्ष से उसने कोर्ट मैरिज की थी। उसके 2 साल का एक बेटा है। नन्हे ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। वह एक बॉयफ्रेंड के टच में थी। नन्हे की गैर मौजूदगी में बॉयफ्रेंड घर भी रीना से मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.