अंबेडकर नगर, अप्रैल 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के हवाई पट्टी पर चल रही 47वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को हुआ। कांटे की टक्कर में जीत हरियाणा के हाथ लगी। उसने उत्तर प्रदेश को एक गोल के अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। महाराष्ट्र को तीसरे और गुजरात को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ओमान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर की टीम का गठन करने के लिए अकबरपुर स्थित हवाई पट्टी पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की बीते दिनों शुरुआत हुई थी। इसमें कुल 32 टीमों ने भागीदारी की। गुरुवार को फाइनल मुकाबला हरियाणा व उत्तर प्रदेश के बीच हुआ। उम्मीद के अनुसार ही दोनों टीमों में कांटे की टक्कर हुई। उतार चढ़ाव वाले इस मैच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.