मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कांटी के नरसंडा चौक स्थित दुकान में छुपा कर रखे गए कट्टा और दो कारतूस के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायत की जा रही है। डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि नरसंडा निवासी मो. सतार व मो. अलाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कांटी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों का अनुपालन, पूर्ण शराब बंदी हेतु सघन चेकिंग अभियान व छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...