मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कांटी प्रखंड प्रमुख सह कांग्रेस नेता कृपाशंकर शाही की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग की पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने मंगलवार को निंदा की। साथ ही उन्होंने कृपाशंकर शाही को तत्काल सुरक्षा मुहैया करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। कहा कि यह घटना अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल का सबूत है। अपराधी बेखौफ घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी और कांटी प्रमुख कृपाशंकर शाही को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.