मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। बागमती विस्तारीकरण परियोजना के तहत बाएं और दाएं तटबंध का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए गायघाट के कांटी पिरौछा में 26.368 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। करीब 140 परिवारों से यह भूमि अधिग्रहित की जाएगी। समाहर्ता ने इसके अधिग्रहण की स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया है। इससे इन परिवारों के विस्थापित होने की भी संभावना है। इसे देखते हुए विस्थापित होने वाले परिवार को पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए समाहर्ता ने अपर समाहर्ता को प्रशासक नियुक्त किया है। साथ ही अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। अधिसूचना के प्रकाशन के बाद अगर कोई व्यक्ति उक्त जमीन की खरीद बिक्री करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जारी अधिसूचना में भूमि क...