रांची, जून 23 -- रांची । संवाददाता कांटाटोली फ्लाईओवर में मौजूद सभी एक्सपैन्शन गैप की मरम्मत और उन्हें भरने का निर्देश जुडको ने जारी किया है। कांटाटोली फ्लाईओवर को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर जुडको ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह एक्सपैन्शन गैप हैं, जो तकनीकी रूप से हर फ्लाईओवर या बड़े ढांचे में जरूरी होते हैं। कांटाटोली फ्लाईओवर से कोकर की ओर जाने वाले रैम्प पर रेलिंग में मौजूद गैप को लेकर सोशल मीडिया से लेकर आम नागरिकों में कई तरह की भ्रांतियां फैल रही थीं। जुडको के पीआरओ आशुतोष कुमार ने बताया फ्लाईओवर या ब्रिज निर्माण में दो तरह के गैप होते हैं, कंस्ट्रक्शन गैप और एक्सपैन्शन गैप। कंस्ट्रक्शन गैप पिलर में होता है जबकि एक्सपैन्शन गैप दीवारों में होता है ताकि गर्मी या मौसम में बदलाव के कारण दीवारों में दबाव न बने और क्रैक न आए। यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.