भागलपुर, सितम्बर 29 -- मनिहारी नि स सड़क निर्माण को लेकर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह विधानसभा के मनिहारी,अमदाबाद तथा मनसाही प्रखंड मे लगातार शिलान्यास कर रहे हैं । सोमवार के विधायक ने दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के वार्ड 12 मे एक पीसीसी सड़क का फीताकाटकर शिलान्यास किया । इस सड़क का निर्माण 14 लाख 99 हजार, चार सौ की राशि से होगा । सड़क का शिलान्यास के बाद विधायक ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा क्षेत्र मे लगातार सड़क की जाल बिछ रही है । कुछ वैसे जगह जहां सड़क नही बन सका है उसे आगे बनवाने का काम किया जाएगा । मौके पर पूर्व मुखिया मुरलीधर यादव, उप मुखिया गंगाराम सिंह, पूर्व सरपंच जैनुद्दीन लतीफी, पूर्व उप सरपंच रंजु गुप्ता वार्ड सदस्य ओमप्रकाश मंडल, मो फहीम आदि लोग मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.