औरैया, दिसम्बर 31 -- कांग्रेस पार्टी जिले भर में 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करेगी। इसके तहत पंचायत स्तर तक मजदूरों और किसानों के हितों को लेकर पैदल मार्च, मशाल जुलूस और विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के देशव्यापी आंदोलन के तहत यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूरों और किसानों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने अरावली पर्वत को खनन से बचाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया है। साथ ही आगामी 2027 के चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.