रुडकी, सितम्बर 10 -- इंटक हरिद्वार जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि कांग्रेस ही क्षेत्र और प्रदेश को विकास दे सकती है। युवाओं को शिक्षा और रोजगार दे सकती है। आज देश और प्रदेश में हालात क्या है यह किसी से छुपा नहीं है। राहुल गांधी संविधान बचाने को सड़क पर उतरे हुए हैं। टोडा कल्याणपुर में आयोजित बैठक में इंटक जिलाध्यक्ष ने बिहार में एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा वोटर का अधिकार छीनना चाह रही है। आज इसी लड़ाई को लेकर राहुल गांधी सड़क पर उतरे हुए हैं। उन्होनें कहा कि निजीकरण के बहाने भाजपा ने धीरे-धीरे कर सरकारी नौकरियां समाप्त कर दी हैं, जिससे युवाओ के सपनों को ग्रहण लग गया है। कहा कि खानपुर में जब तक कांग्रेस का विधायक नहीं बनेगा तब तक विकास नहीं हो सकता है। इस अवसर पर सतीश कुमार, नन्द किशोर, गुल मोहम्मद, पप्पू, हरीश, मोहम्मद उस्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.