गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम गिरिडीह में महापौर पद पर प्रत्याशी समीर राज चौधरी को कांग्रेस द्वारा दिए जाने के बाद भी मैदान में डटे रहने पर कांग्रेस ने योगेश्वर महथा और पंकज कुमार सागर को निलंबित कर दिया है। समीर राज को समर्थन के बाद दोनों से नाम वापस लेने का आग्रह किया गया था। नाम वापस नहीं लेने पर पंकज सागर व योगेश्वर महथा को स्पष्टीकरण कर जवाब मांगा गया था। जिसका जवाब भी उनके द्वारा नहीं दिया गया। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई। इस बाबत कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने निलंबन को लेकर शनिवार को योगेश्वर महथा और पंकज सागर को पत्र भी प्रेषित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.