बस्ती, दिसम्बर 30 -- बस्ती। कांग्रेसी नेता सुनील कुमार पाण्डेय को कांग्रेस सेवादल का कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने नियुक्ति पत्र देते हुये अपेक्षा व्यक्त किया है कि उनकी अगुवाई में सेवादल का सांगठनिक विस्तार करते हुये कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की जायेगी। कांग्रेस सेवादल का कार्यवाहक जिला मुख्य संगठन बनाए जाने पर सुनील पाण्डेय को पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, अनूप पाण्डेय, विरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय 'ज्ञानू', जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रशान्त पाण्डेय आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...