नई दिल्ली, फरवरी 20 -- कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पेट संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया। अस्पताल ने कहा कि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। अस्पताल ने कहा कि सोनिया गांधी को शुक्रवार शाम तक छुट्टी मिल सकती है। वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, "उन्हें (सोनिया गांधी) आज पेट से संबंधित किसी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। हालांकि, पूरी संभावना है कि उन्हें कल सुबह तक छुट्टी मिल जाएगी।" वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में 78 साल की हो गई थीं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.