धुबरी, फरवरी 20 -- असम के धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) पर नगांव जिले के रूपोही हाट में बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हुसैन पर हमले के बाद मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा की कि जिले में रहने के दौरान विपक्षी दल के नेता की सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। वहीं असम से कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई ने घटना के लिए शर्मा पर निशाना साधा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हुसैन को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों को मामूली चोट आई हैं। प्रदेश कांग्रेस ने हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि हुसैन दोपहिया वाहन पर रूपोही पुलिस थानांतर्गत गुनोमारी गांव में पार्टी की एक बैठक म...