मधुबनी, नवम्बर 26 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय मधुबनी में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, मुकेश कुमार पप्पू, विनय कुमार झा, राजीव शेखर, बालेश्वर पासवान, उपेंद्र यादव, मुनींद्र झा, अशोक सिंह, मुकेश कश्यप, मुखिया नसीम अहमद ने अपने विचार व्यक्त कर संविधान संरक्षण के लिए संकल्प लिया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान संरक्षण एवं मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित हैं और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष एवं त्याग करने के लिए तैयार है। भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक की आज़ादी, अधिकार और सम्मान का संरक्षक ...