धनबाद, जून 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। हाउसिंग कॉलोनी के धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन को मजबूत करने को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह संगठन पर्यवेक्षक अशोक चौधरी व सह पर्यवेक्षक महेंद्र मिश्रा उपस्थित थे। पर्यवेक्षक अशोक चौधरी ने कहा कि धनबाद में संगठन को मजबूत करने की दिशा में सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। साथ ही नियुक्ति प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अबतक प्रखंड नगर कांग्रेस कमेटी और 29 मंडलों के अध्यक्ष का चयन हुआ है। अब ग्रामीण स्तर पर पंचायत का गठन होगा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एआईसीसी व प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन के तहत जितने भी कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों...