पटना, मई 15 -- जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी पहले कांग्रेस शासित राज्यों में जाकर बिहार जैसा काम कराएं। बिहार में जितना काम हुआ है, उसे देखें और कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करवाएं। श्री वर्मा गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वे कांग्रेस शासित राज्यों में छात्रों के लिए बिहार जैसी योजना के कार्यान्वयन की जानकारी दें। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजना यदि कांग्रेस शासित राज्यों में लागू हो तो बताएं। जदयू नेता ने कहा कि राहुल गांधी को शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। देश में अधिकतर समय कांग्रेस का शासन रहा और उन्होंने हमेशा शिक्षा को नजरअंदाज किया। उनका व्यावसायीकरण किया। उसे बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके समय साक्षरता...