पटना, जनवरी 16 -- कांग्रेस विक्षुब्ध गुट की ओर से शुक्रवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक छत्रपति यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष से नाराज चल रहे नेताओं का जमावड़ा रहा। भोज में राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान परिषद दल नेता मदन मोहन झा, पूर्व विधायिका प्रतिमा दास, बंटी चौधरी, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा, राजेश राठौड़, जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी, महेश राय, सुबोध कुमार, अफाक आलम, मधुरेंद्र कुमार सिंह, मंजीत आनंद साहू आदि शामिल हुए। आयोजन एआईसीसी सदस्य आनन्द माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, राजकुमार राजन एवं नागेंद्र पासवान विकल की ओर से किया गया। छत्रपति यादव ने कहा कि भोज में सभी कांग्रेसियों के अलावा उन नेताओं को भी बुलाया गया जिन्हें सदाकत आश्रम में निमंत्रण नहीं दिय...