धनबाद, अक्टूबर 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रखंड एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों ने गुरुवार को रांची पहुंचकर झारखंड के प्रभारी के राजू से मिलकर धनबाद में अनुशासन तोड़नेवाले कांग्रेसियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मनोनयन के लिए धनबाद जिला की तरफ से आभार व्यक्त किया। झारखंड प्रभारी से मिलकर धनबाद के कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी के कई नेता सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव के निर्णय को चुनौती देते हुए गलत बता रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन झारखंड प्रभारी के राजू ने दिया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में धनबाद से कांग्रेस नेताओं का दल रांची पहुंचा। झारखंड प्रभारी को नेताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष का विरोध करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.