देवघर, अक्टूबर 14 -- देवघर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदलाव को लेकर लगातार एक बड़े तबके का विरोध जारी है। सोमवार को कोडरमा, देवघर, गिरीडीह, धनबाद के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन व अनशन किया। देवघर से पूर्व उपाध्यक्ष व वरीय नेता रवींद्र नाथ मिश्रा उर्फ दद्दू के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व वरीय नेता रवींद्र नाथ मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पत्र कांग्रेस मुख्यालय में सुपुर्द किया। उन्होंने देवघर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर गंभीर प्रश्न खड़ा किया है। नियुक्ति के खिलाफ कई आपत्ति जता बिंदुवार प्रस्तुत किया। दर्जनभर सुझाव व आपत्ति सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम सौंपे मांग पत्र में कहा है कि मुकुंद दास, राज्य सरकार...