पिथौरागढ़, मार्च 10 -- महिला कांग्रेस अध्यक्ष धारचूला निवासी नंदा बिष्ट को पार्टी ने शक्ति सम्मान से सम्मानित किया है। सोमवार को नंदा ने बताया कि महिला कांग्रेस की ओर से दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। नंदा को यह सम्मान महिला कांग्रेस के पूर्व में चलाए गए सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मिला है। उन्होंने दिए गए लक्ष्य से भी अधिक महिलाओं को सदस्यता दिलाते हुए पार्टी से जोड़ा। नंदा ने सदस्यता अभियान में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताया है। इधर नंदा को सम्मान मिलने पर विधायक हरीश धामी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष मुनस्यारी ईश्वर कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष धारचूला भूपेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.