सीतापुर, फरवरी 22 -- सीतापुर, संवाददाता। कांग्रेस की मनरेगा बचाओ यात्रा शनिवार को हरगांव के नबीनगर पहुंची। जहां पर यात्रा का स्वागत हुआ। इससे पूर्व जैतापुर में मनरेगा सभा का आयोजन हुआ। यात्रा के केंद्रीय संयोजक शिव प्रकाश सिंह और हरगांव विधान सभा प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया की 29 मार्च को हरगांव में संविधान बचाओ संवाद रैली का आयोजन किया जायेगा। सात दिवसीय मनरेगा बचाओ संवाद यात्रा ने 43 गांव सभाओं मे मनरेगा बैठक का आयोजन किया। वहीं 3,616 परिवारों का मनरेगा में पंजीकरण भी कराया गया है। नबीनगर में मनरेगा सभा को संबोधित करते हुए विधान सभा प्रभारी ने कहा कि भाजपा मनरेगा को खत्म करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस मनरेगा को बचाने के लिए निर्णायक संघर्ष करेगी। इस दौरान कन्हैयालाल कश्यप, आनंद, अनिल गुप्ता, प्रहलाद चौधरी, माधव राजवंशी, फूल सिंह आदि मौज...