प्रयागराज, सितम्बर 5 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और उसने देश को भ्रष्टाचार में डुबोया है। कांग्रेस सरकार में एक रुपये केंद्र से चलता था तो गरीब जनता तक सिर्फ 15 पैसा पहुंचता था। यह बात खुद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कही थी। आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूरे कार्यकाल में अगर हिसाब लगाया जाए तो 68 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है। केशव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चोरी और सीना जोरी कर रहे हैं। भारत के बाद आजाद हुए देश विकसित हो गए लेकिन कांग्रेस के भ्रष्टाचार के चलते ही अभी हम विकासशील देश की श्रेणी में बने हुए हैं। भ्रष्टाचार रोकने के लिए 55 करोड़ से ज्यादा प...