रांची, जुलाई 2 -- रांची। कांग्रेस भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को अपना 74वां जन्मदिन मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि अपने सफल राजनीतिक जीवन में उन्होंने समाज के सभी वर्गों के विकास में योगदान दिया। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, सुबोधकांत युवाओं के हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे हैं। बधाई देने वालों में कांके विधायक सुरेश बैठा, राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, दीपक लाल, राजन वर्मा, गोपाल उपाध्याय, सूर्यकांत शुक्ला, उज्ज्वल तिवारी, दिनेश लाल सिन्हा, निरंजन शर्मा, जगदीश साहू, अजय सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...