पाकुड़, अप्रैल 17 -- पाकुड़। प्रतिनिधि कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई पारी की शुरुआत काफी बेहतर और उज्जवल भविष्य के साथ पूरे झारखंड में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। आगे उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वां महाअधिवेशन के द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक को झारखंड में लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संरक्षक शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कांग्रेस पार्टी एवं जेएमएम पार्टी के सभी सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मे भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा सरकार न...