पिथौरागढ़, जुलाई 12 -- पिथौरागढ़ नगर के जिला महिला अस्पताल में कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन पर फल वितरण किया। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों को फल बांटे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूर्व दर्जामंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भावना नगरकोटी, पार्षद पवन पाटनी, राहुल लुंठी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष निशांत उप्रेती,मन्नू ठकुराठी, हरीश प्रसाद, दीपक लुंठी,नितिन कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.