देहरादून, जुलाई 23 -- महानगर कांग्रेस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी का विरोध किया है। कांग्रेस वर्करों व पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर शहर कोतवाली में दी है। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी व अमरजीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे राजनीतिक द्वेष और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि भाजपा नेता और उनके समर्थक यह भूल जाते हैं कि भारत कोई राजतंत्र नहीं, लोकतंत्र है। यहां कोई राजा नहीं होता, और मुख्यमंत्री से सवाल पूछने का अधिकार हमें संविधान देता है। कहा कि जब कोई गीतकार मुख्यमंत्री की विफलताओं पर गीत बनाता है, तो धामी सरकार उस पर मुकदमा दर्ज कर देती है। आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक कांग्रेस नेताओं पर विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की वीडियो एडिट कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.