आरा, फरवरी 14 -- आरा, निज प्रतिनिधि। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के पटना जाने के क्रम में स्थानीय बामपाली मोड़ पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व ढोल-नगाड़े और फूल-माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने लिए पूरी ताकत से लगने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने जिले में कांग्रेस की उचित भागीदारी पर जोर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष से विशेष चर्चा की। स्वागत में सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, उपेंद्र सिंह मुखिया, डॉ आशुतोष ठाकुर, संतोष पाण्डेय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अरविंद सिंह, चक्रधारी ओझा, प्रभा सिंह या...