रांची, अगस्त 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व का एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रेन पार्क में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे और मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही विधानसभा चुनाव सर पर थे। ऐसे समय में कई प्रकार की अटकलों को विराम देते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल नेता डॉ. रामेश्वर उरांव की जोड़ी ने झारखंड में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने में महती भूमिका निभाई। इसी अवधि में जय भीम, जय बापू, जय संविधान के नारे के तहत आयोजित ऐतिहासिक रैली ने झारखंड की राजनीति में नई ऊर्जा भर दी। इस रैली में अखिल भारतीय ...