गोरखपुर, अगस्त 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को देईपार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने 18 दिसंबर विधानसभा घेराव आंदोलन में दिवंगत कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की बहन प्राची पांडेय से राखी बंधवाई। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रभात पाण्डेय का बलिदान कांग्रेस पार्टी के संघर्ष और त्याग की अमिट मिसाल है। उनका जीवन हमें अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा। पार्टी उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ प्रभात पाण्डेय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभात की बहन प्राची पांडेय से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। कहा कि अब तुम्हारी चिंता हम...