बदायूं, जुलाई 15 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर वाराणसी में दर्ज एफआईआर का प्रदेश भर में कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं। सोमवार को प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में दातागंज तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया गया और एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। योगी सरकार प्रदेश में तानाशाही चला रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर पदयात्रा करने पर वाराणसी में एफआईआर दर्ज करना इसका ताजा उदाहरण है। जिला कोऑर्डिनेर प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में तानाशाही चल रही है। जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, सुनीता सिंह ,धर्मेंद्र कश्यप, साजिद अली खान, आलोक सिंह, सत्यम यादव, अकरम खान, उपासना चौहान, राजकुमार यादव, रज्जाक अली, कार्तिक रघुवंशी, शशांक मिश्रा, अर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.