गुमला, अप्रैल 2 -- डुम्बरटोली। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को डुम्बरटोली में राजेश टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रखंड प्रभारी अनिल साहू ने कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर प्रखंड स्तर तक सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को समझने और उनके समाधान पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में अमरूस एक्का, ईश्वर कुजूर, अलबेल मनीष एक्का, तेलेस्फोर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.