गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक निषाद और महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव का शनिवार को जिला परिषद परिसर में स्वागत हुआ। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र कुमार निषाद 'धनुष और फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कश्यप स्वागत समारोह का नेतृत्व किया। जिलाध्यक्ष अशोक निषाद और महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, हम उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेन्द्र कुमार निषाद 'धनुष, अशोक कश्यप, दिलीप कुमार निषाद, गोरखनाथ यादव, निर्मला पासवान, जितेन्द्र विश्वकर्मा, संदीप गोरखपुरी, विक्रांत साहनी, अनुराग पांडेय समेत अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.