लोहरदगा, दिसम्बर 23 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा ज़िले के किस्को चौक के समीप महिला भवन में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला से नियुक्त प्रभारी सह कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मोजम्मिल अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 28 दिसंबर को मनाया जाएगा, जिसे लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में हर घर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा...