लोहरदगा, नवम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी ने संविधान दिवस पर लोहरदगा जिला समाहरणालय के समक्ष संविधान सम्मान संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने संविधान की महत्ता, स्वतंत्र भारत की नींव तथा सामाजिक न्याय की अवधारणा पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त रखे। भारतरत्न डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे अद्वितीय अधिकार दिए हैं। आज जिस तरह केंद्र की भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए खतरा...