रामगढ़, सितम्बर 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नईसराय महतो टोला वार्ड नंबर एक में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बलराम साहू ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष मो इबराज कुरैशी ने किया। बैठक में बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कई युवाओं को जोड़ा गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सीपी संतन, कांग्रेस नेता बजरंग महतो, संजय गांधी, नकूल महतो, खोगेंद्र साव, शांति देवी, लालो देवी, रेखा कुमारी, उर्मिला देवी, चंचला देवी, सोना देवी, लगनी देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...