रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी में फिर गुटबाजी सामने आई है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर कार्यकर्ताओं में दो फाड़ करने का आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि नगर निगम के चुनाव निपटे अभी थोड़े दिन ही हुए हैं। पार्टी समीक्षा चल रही थी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में कांग्रेस पार्टी माहौल का माहौल खराब किया जा रहा है। विधायक तिलक राज बेहड़ खेड़ा के फार्म पर जाते हैं और कुछ लोगों को बुलाकर संगठन व प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बोलते हैं। संगठन पर उंगुली उठाते हैं। उन्होंने कहा पार्टी फोरम बना हुआ है यदि बेहद को कोई शिकायत है तो पार्टी के फोरम के अंदर रखना चाहिए। उन्होंने...