रांची, जून 28 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्षों तक अपने शासनकाल में मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा और आज भी ऐसा ही समझ रही, लेकिन आज समाज जाग चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है। भाजपा किसी का तुष्टीकरण नहीं करती, जो जरूरतमंद हैं, उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह मोदी सरकार की सोच है। आज केंद्र सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब मुस्लिम समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं। इसलिए धार्मिक मामलों में बिना हस्तक...