नई दिल्ली, जनवरी 27 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह टूटने की कगार पर है और उसमें आगे बढ़ने का कोई दम नहीं बचा है। उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बुनियादी चीजों की भी समझ नहीं है। हालात यह हैं कि राहुल गांधी को लाल और हरी मिर्च में क्या फर्क है, यह तक पता नहीं है। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व जमीन से पूरी तरह कट चुका है। जनता के मुद्दों से उनका कोई सरोकार नहीं रह गया है। यही कारण है कि कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है और उसका संगठन बिखराव की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर रहे...