रामगढ़, अगस्त 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को संगठन सृजन के तहत वार्ड नंबर 6 पतरातू बस्ती में वार्ड नंबर 6 के कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश नायक पिंटू ने की। जबकि, मंच संचालन मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान और नगर अध्यक्ष बलराम साहू उपस्थित थे। अपने संबोधन में मुन्ना पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनों की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के लिए काम करती है। आप लोग पार्टी में जुड़े। पार्टी के नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचने का काम करें। नगर अध्यक्ष बलराम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे झारखंड प्रदेश में संगठन सृजन का काम कर रही हैं। जिसक...