रांची, मई 5 -- रातू, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मखमंद्रो गांव के बूथ नंबर 42 पर हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं के साथ केन्द्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर बताने को लेकर विमर्श किया। वहीं झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो के बयान से भाजपा हमारे संविधान बचाओ रैली से डर गई है। इस संबंध में भाजपा रांची महानगर किसान मोर्चा के प्रभारी प्रदीप टोप्पो ने कहा कि भाजपा उनके संविधान बचाओ रैली से नहीं बल्कि देश की जनता कांग्रेस से डरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक संविधान का उल्लंघन यदि किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। देश में आपातकाल लगाकर किसने संविधान की धज्जियां उड़ाई थी। कांग्रेस ने ऐसे कई कदम उठाए थे जो संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ थे सन् 1975 में 38वें संविधान संशोधन के मा...