रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली पर निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ रैली एक नौटंकी है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान की मर्यादाओं, लोकतंत्र पर जितना प्रहार किया वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है। कांग्रेस ने सत्ता के लिए संविधान की मूल भावना को भी बदल दिया। 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान में संशोधन किए, जो केवल तुष्टीकरण और सत्ता के लिए हुआ। कांग्रेस ने संविधान को तुष्टीकरण का घोषणापत्र बना दिया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रथम संविधान संशोधन अभिव्यक्ति की आजादी पर पहला प्रहार पंडित नेहरू ने किया, ताकि सरकार की आलोचना करने वाले पर कार्रवाई की जा सके। इसने अनुच्छेद 19...